सच्ची घटनाओ पर आधारित है हॉरर प्रेम कहानी: यह है पैरानॉर्मल इश्क़

BFILMS (Digital Media) Mumbai: स्काई लाइट फिल्म्स और ओमनी प्रेजेंट फिल्म्स के बैनर तले बनी डरावनी फिल्म “यह है पैरानॉर्मल इश्क़” बहुत जल्द सिनेमा घरो में रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक “गुलजार भाटिया” और निर्माता “शिवा ठाकुर” & “सचिन श्रीवास्तव” है। 



फिल्म के निर्माता शिवा ठाकुर से BFILMS ( DIGITAL MEDIA ) से खाश बात चित में बताया की फिल्म का ट्रेलर जल्द ही दर्शको के बिच होगा और ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म के रिलीजिंग डेट भी जल्द ही अनाउंस कर दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक “गुलजार भाटिया” का कहना है की फिल्म बहुत ही अच्छी कहानी पर फिल्माई गयी है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक बहुत एंटरटेन होंगे, इसके सभी कास्ट ने बहुत मेहनत और लगन के साथ इसमें काम किया है।
इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की सभी स्टारकास्ट रिलीजिंग के लिए बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे है। फिल्म की अभिनेत्री स्नेहा नामानंदी है, इन्होने कई साऊथ फिल्मो में काम किया है और दर्शको के दिल को जीता है। स्नेहा ने फिल्म के बारे में कोई खाश जानकारी नहीं दी लेकिन वो कितनी उत्साहित है फिल्म रिलीजिंग के लिए वो उनकी बातो से पता चल रहा था। फिल्म में अमित पुंडीर, स्नेहा नामानंदी, आफरीन सिद्धू, समीर कपूर आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश ठाकुर, आर्ट डायरेक्टर मयूर शर्मा, नृत्य बॉलीवुड के मशहूर डांस मास्टर “सागर दास” और फिल्म में अपना मधुर आवाज सिंगर अल्तमाश फरीदी ने दिया है। फिल्म का डिजिटल प्रमोशन बीफिल्म्स (डिजिटल मीडिया) कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav