ह्रितिक रोशन (कृष) के बाद जल्द ही भारत को मिलेगा एक और सुपरहीरो


स्नाइपर एंटरटेमेन्ट्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म “सावा वॉल्यूम १” जिसके निर्माता “गौतम चौधरी”, “गेब्रियल वत्स” और “राजा भाई सोनटक्के” है। निर्माता “गौतम चौधरी” और “गेब्रियल वत्स” ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया की उनकी फिल्म की शूटिंग इस साल के अंतिम महीने यानि दिसम्बर में सुरु होगी।
फिल्म की शूटिंग लंदन, इटली,बुल्गारिया, जैसे अच्छे लोकेसन पर किया जायेगा. “गेब्रियल वत्स” ने अपनी फिल्म के बारे मे बताते हुए कहा, फिल्म का कांसेप्ट बहुत ही वीयर्ड और वाइल्ड है और इस फिल्म में एक कॉमिक एंगल भी दिया गया है। ये भारत की पहली साइंस फिक्शन कॉमेडी सुपर हीरो फिल्म होगी।
फिल्म में वि.ऍफ़.एक्स. और सी.जी.आई. का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से बॉलीवुड के बड़े और अच्छे – अच्छे टेक्निशंस से बात किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता “गौतम चौधरी” और “गेब्रियल वत्स” ने डिफेन्स मिनिस्टर “निर्मला सीतारमण” जी को पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने अपने सुपरहीरो के कपड़ो का रंग, इंडियन आर्म्स फाॅर्स, आर्मी, नेवी और एयर फाॅर्स का टेक्सचर देना चाहते है ये बताते हुए उन्होंने पत्र के माध्यम से “निर्मला सीतारमण” जी अनुमति देने का निवेदन किया और जिसमे उनसे अनुमति मांगी है।
फिल्म का बजट ५० करोड़ बताया जा रहा है। जब निर्माताओं से फिल्म के कास्टिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा बॉलीवुड के काफी अच्छे अच्छे अभिनेता और अभिनत्री को लेकर फिल्म बनाया जायेगा, उन्होंने किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री का नाम कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन उन्होंने बातो बातो में बताया, फिल्म के लिया जैकलीन फर्नांडेस, गोविन्द नामदेव, मिलिंद सोमन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमिताभ बच्चन, उर्वशी रौटेला, निहारिका पवार जैसे अभिनेताओं से बात चल रही है। जल्द ही फिल्म की कास्टिंग फाइनल की जाएगी। फिल्म २०-०२-२०२० को रिलीज़ करने की सम्भावना जताई जा रही है।
फिल्म को स्नाइपर एन्तेर्तैन्मेंट्स द्वारा वितरित किया जायेगा। फिल्म के निर्माता गौतम चौधरी जो खुद एक एसोसिएट सिनेमेटोग्राफर (फोकस पुल्लर) है, इन्होने पद्मावत, बाजिराओ मस्तानी,ऐ दिल है मुश्किल, धड़क,कालाकाण्डी,सत श्री अकाल इंग्लैंड,काबिल, हाउसफुल ३, वेलकम बैक जैसे काफी बड़ी बड़ी फिल्मो के एसोसिएट सिनेमेटोग्राफर (फोकस पुल्लर) रह चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav