आमिर खान ने खोला राज़ “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” में है कुछ ऐसा पढ़िए


BFILMS (Digital Media)Mumbai : बॉक्स ऑफिस के किंग आमिर खान अपनी आगामी फिल्म “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” के साथ एक बार फ़िर अपने प्रशंसकों को हैरान करने के लिए तैयार है. अपनी फ़िल्म “दंगल” में अपनी पहलवानी से सबको दंग करने के बाद, अब ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.
वहीं, अक्सर अपनी प्रेम कहानियों के साथ फैंस का मनोरंजन करने वाले यश राज फिल्म्स की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. जिसमें एक्शन की भरमार होगी और ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय फिल्म के लिए दो विशाल जहाज का निर्माण किया गया है.
“ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” के लिए 2 लाख किलोग्राम वजन वाले दो बड़े जहाजों का निर्माण किया गया है जिसे 1000 से अधिक लोगों की मदद से बनाया गया है. इस मेगा-एक्शन एडवेंचर के लिए, समुद्र और जहाज फ़िल्म का एक अभिन्न हिस्सा है. वाईआरएफ और आमिर दोनों को यकीन था कि वे इस फ़िल्म के जरिये दर्शकों के सामने हिंदी सिनेमा की अब तक का सबसे बड़ी फ़िल्म का प्रदर्शन करेंगे.
“ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” के लिए 2 विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है. इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया जिसे अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और जहाज बनाने वाले कारीगर सहित 1000 से अधिक लोगों की मदद के साथ पूरा किया गया. इतनी मेहनत और लगन के बाद, बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा.
फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे ।
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav