फिर से हँसाने आ रहे है बाबू भइया, राजु और श्याम “हेरा फेरी 3” में


BFILMS (Digital Media) Mumbai: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म “हेरा फेरी” चर्चाओं में थी. रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने फिल्म “हेरा फेरी” में साथ काम किया है और मेकर्स इस फिल्म की तीसरी कड़ी लाने की तैयारी कर रहे थे । पिछले 2 पार्ट की तरह फिल्म की तीसरी कड़ी में भी अक्षय, सुनील और परेश रावल एक साथ नजर आएंगे
इस फिल्म के 2 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों पार्ट्स में तीनों की नोक-झोक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. निर्देशक इंद्र कुमार ने फिल्म के बनाए जाने की पुष्टि कर दी है ।

उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बार भी वह ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे या नहीं लेकिन उन्होंने यह संकेत जरूर दे दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों ने फिल्म के लिए अपनी अपनी डेट्स दे दी हैं. जिसके बाद अब फिल्म की प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है
आप को बता दे इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू की जा सकती है और फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा. बता दें फिल्म की पहली दो सीरिज सुपरहिट रही थीं और दर्शकों ने तीनों की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था ।
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Nagraj" Ka First look Release