निर्देशक प्रफुल्ल श्रीवास्तव की फिल्‍म "हिल व्‍यू विला" का म्‍यूजिक हुआ लांच।


बीफिल्म्स (डिजिटल मीडिया) मुंबई: बांके बिहारी प्रोडक्शन और सिंघम फिल्म्स के बैनर तले बानी फिल्म “हिल व्यू विला” जिसके निर्देशक “प्रफुल्ल श्रीवास्तव” और  निर्माता “विक्रांत श्रीवास्तव”, “राहुल पोरवाल” व “किशन जायसवाल” हैं।



निर्देशक प्रफुल्ल श्रीवास्तव की फिल्म “हिल व्यू विला” लेसबियन थीम पर आधारित है, जिसकी कहानी दो महिलाओं के बीच मानवीय संबंधों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्‍म की कहानी के केंद्र में दो महिला चरित्र, उनकी दोस्ती, नजदीकियां और कुछ अनकहे इरादे हैं। हसीं प्राकर्तिक वादियों के बीच तीन मुख्य चरित्रों के आपसी संबंधों के बीच विकसित होती है। ये बातें फिल्‍म की म्‍यूजिक लांच के मौके पर खुद प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने मुंबई में कही।
उन्‍होंने कहा कि फिल्म एक रोमांटिक त्रिकोण है, जो क्‍लाइमेक्‍स में एक क्राइम थ्रिलर का रूप ले लेता है। उनका दावा है कि फिल्‍म ‘हिल व्यू विला’ की कहानी इच्छाएं, आशाएं, निराशाओं और इरादों का सम्मिश्रण है, जिसका म्‍यूजिक लांच आज मुंबई में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर अंजान के हाथों हुआ। इस फिल्‍म में छह खूबसरत गाने हैं, जो एक से बढ़ कर एक हैं। म्‍यूजिक लांच के दौरान असलम खान, रेड रिबन के अभिषेक, नायिका शान्वी खान, म्यूजिक डायरेक्टर सोहराब खान, प्रोडक्शन कंट्रोलर जीतेन्द्र सिंह, सिंगर प्रतीक्षा वशिष्ठ , नेहा वैष्णव, प्रियम व ऋषि भी मौजूद थे।
कानपुर से सम्बन्ध रखने वाली फिल्म निर्माण कंपनी बांके बिहारी प्रोडक्शन और सिंघम फिल्म्स के संयुक्‍त प्रयास से बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘हिल व्यू विला’ का भव्‍य म्‍यूजिक लांच के दौरान गीतकार समीर अनजान ने फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि फिल्‍म काफी अच्‍छी बनी है। मैं आशा करता हूं कि फिल्‍म बड़ी हिट हो। इसके गाने तो लाजवाब हैं, जो लोगों को यकीनन पसंद आने वाले हैं। बाद में फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ के निर्माता विक्रांत श्रीवास्तव, राहुल पोरवाल व किशन जायसवाल ने संयुक्‍त रूप से फिल्‍म के बारे में बताया कि बॉलीवुड में यह फिल्‍म अपना जलवा खूब बिखेरेगी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ ने निर्माण का ए16 दिनों ने न सिर्फ देहरादून में फिल्‍म की शूटिंग पूरी कि बल्कि मुंबई और कानपुर के कलाकारों व तकनीशिनयों की मदद से मेकिंग भी कंप्‍लीट की। ऐसा आज तक शायद कभी नहीं हुआ है।
क अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। हमने महज
बता दें कि फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और गीतकार प्रफुल्ल श्रीवास्तव , कृष्णा भरद्वाज , सोहराब व प्रेम निशीथ हैं। इस फिल्‍म के गाने को शाहिद माल्‍या, प्रतीक्षा वशिष्ठ , नेहा वैष्णव , प्रियम व ऋषि विश्‍वकर्मा हैं।
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav