Happy Birthday Special:"अमिताभ बच्चन" ने कहा अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को !


B Films Digital Media (मुंबई): बॉलीवुड अभिनेता “अभिषेक बच्चन” आज 42 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. 5 फरवरी, 1976 को महानायक “अमिताभ बच्चन” और “जया बच्चन” के घर जन्मे अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म “रिफ्यूजी” से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था. ‘गुरु’, ‘धूम’, ‘बंटी और बबली’, ‘युवा’, ‘दोस्ताना’, ‘सरकार’, ‘पा’ , ‘कभी अलविदा ना कहना’ उनके करियर की हिट फिल्में हैं. बता दें, अभिषेक अपना 42वां जन्मदिन पत्नी “ऐश्वर्या” और बेटी “आराध्या” के साथ ऑस्ट्रेलिया में मना रहे हैं.
जूनियर बच्चन के जन्मदिन के मौके पर बिग बी समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. बेटे की कई तस्वीरें साझा करते हुए “अमिताभ बच्चन” ने लिखा, “एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था ; अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को!”
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav