सेंसर बोर्ड से मिला 'A' सर्टिफिकेट :फिल्म "मोहल्लाअस्सी"
B Films Digital Media (Mumbai) : बॉलीवुड स्टार “सनी देओल” की “मोहल्ला अस्सी” की रिलीज की राह खुल गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म को मात्र एक कट के साथ रिलीज किया जा रहा है. “चंद्रप्रकाश द्विवेदी” निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2011 में शुरू हुई थी, लेकिन इसके कुछ सीन लीक हो गए. हिंदू संगठनों ने इस पर बवाल कर दिया. इसके बाद फिल्म की रिलीज टलती चली गई. पूरी कोशिश के बाद भी फिल्म रिलीज की राह खुलती नजर नहीं आई |
मामला कोर्ट में भी चला. लेकिन इस सबके बीच फिल्म 2015 में लीक हो गई, और एकदम से इंटरनेट पर वायरल हो गई. ऐसे में फिल्म की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है.“मोहल्ला अस्सी” हिंदी लेखक काशीनाथ सिंह के उपन्यास “काशी का अस्सी” पर आधारित है. “मोहल्ला अस्सी” पर 2016 में सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी क्योंकि इसे धार्मिक मान्यताओं पर प्रहार बताया जा रहा था |
फिल्म सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यून में भी गई जहां से इसमें कुछ कट सुझाए गए. लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इन्हें मानने से इनकार कर दिया क्योंकि इनसे फिल्म की मूल आत्मा को ठेस पहुंच सकती थी. फिर मामला दिल्ली हाईकोर्ट में गया और अब फिल्म सिर्फ एक कट के साथ रिलीज हो सकती है
धन्यवाद !!

Comments
Post a Comment