हो सकती है रिलीज़ जून में फिल्म "राजा जानी"
B Films Digital Media (Mumbai) : "प्रकृति फिल्म्स" के बैनर तले बानी फिल्म "राजा जानी" जिसके निर्देशक "लालबाबू पंडित" और निर्माता "सुरेंद्र प्रसाद" है
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम रिपोर्ट :निर्देशक "लालबाबू पंडित"के निर्देशन में बानी फिल्म "राजा जानी" जिसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम कोलकाता में जोर - शोर से चल रहा है। फिल्म में एक बार फिर से सुपर स्टार "खेसारीलाल यादव" नजर आयेंगे और उनके साथ इस फिल्म से दो बंगाल की ब्यूटी "प्रीति विश्वास" और "देवोस्मिता" भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
वहीं, निर्देशक "लालबाबू पंडित" से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म "राजा जानी" की कास्टिंग स्टोरी के अनुसार की गई है। इसमें "खेसारीलाल यादव" के आपोजिट फ्रेश चेहरे की तलाश थी, जो "प्रीति विश्वास" और "देवोस्मिता" के रूप में पूरी हुई है। वैसे इंडस्ट्री में कई सारी अच्छी और खूबसूरत अदाकारा हैं, मगर "राजा जानी" की कहानी नये हिरोइन को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। वैसे प्रीति विश्वास और देवोस्मिता की अदाकारी भी काफी बेहतरीन रही। उनके साथ "खेसारीलाल यादव" की ऑन स्क्रीन फ्रेश जोड़ी काफी दमदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। ठीक उसी तरह जैसे फिल्म 'जिला चंपारण" में लोगों ने खेसारीलाल यादव को "मणि भट्टाचार्य" के साथ पसंद किया।
फिल्म की शूट पूरी होने पर "खेसारीलाल यादव" ने "राजा जानी" की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि वे इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए उन्होंने शूट के दौरान भगवान भोलेनाथ के दरबार में रूद्राभिषेक भी किया था और उन्होंने कहा कि "राजा जानी" जबरदस्त एंटरटेंमेंट वाली फिल्म है और लालबाबू का जवाब नहीं है। वे काफी अच्छे निर्देशक हैं, जिन्होंने मुझ पर ‘जिला चंपारण’ के बाद इस फिल्म के लिए भी विश्वास जताया।
फिल्म में खेसारीलाल यादव, प्रीति विश्वास और देवोस्मिता के अलावा आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, देव सिंह, जे नीलम, प्रदीप शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। प्रचारक संजय भूषण पटियाला।
Film Digital Promotion By BFILMS (Digital Media)
धन्यवाद !!

Comments
Post a Comment