जानिए कब रिलीज़ होगी :फिल्म "बागी 2"
B Films Digital Media (Mumbai) : "नदिअड्वाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट" के बैनर तले बानी फिल्म "बाघी 2" जिसके निर्देशक "अहमद खान" और निर्माता " साजिद नाडियाडवाला" है ।
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम रिपोर्ट : साल 2016 में आई "टाइगर श्रॉफ" की फिल्म "बागी" का सीक्वल इस साल रिलीज होगा. आज टाइगर श्रॉफ ने "बागी 2" को फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया और फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया.
फिल्म का पहला भाग 2016 में रिलीज हुआ था जिसमें "टाइगर श्रॉफ" और "श्रद्धा कपूर" नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म में दोनों ही जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे. इस फिल्म में भी "टाइगर श्रॉफ" जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. इस फिल्म के सेट से कुछ दिन पहले एक वीडियो भी लीक हुआ था जिसमें टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आए थे. इस फिल्म की लागत करीब 50 करोड़ बताई जा रही है आपको बता दें फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं
धन्यवाद
विडिओ देखने के लिए क्लीक करे

Comments
Post a Comment