फर्स्ट लुक रिलीज़ : फिल्म "दीवानापन"
B Films Digital Media (Mumbai) : "अंबे फिल्मस्" के बैनर तले बन रही फिल्म "दीवानापन" जिसके निर्देशक "सूरज शाह" और निर्माता "संजय कुमार गुप्ता" है
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम रिपोर्ट : फिल्म "दीवानापन" का फर्स्ट लुक आज मुंबई में आउट कर दिया गया है। इसमें फिल्म के हीरो सुपरस्टार "खेसारीलाल यादव" और "काजल राघवानी" काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक काफी आकर्षक है। साल 2018 में एक बार फिर से स्क्रीन पर खेसारीलाल और काजल की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है।
फिल्म "दीवानापन" की कहानी कमाल की है और इसमें "खेसारीलाल यादव" और "काजल राघवानी" की जोड़ी ने जान डाल दी है। ये फिल्म के पोस्टर को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है । काफी मेहनत से हमने ये फिल्म बनाई है। वहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए "खेसारीलाल यादव" ने कहा कि वेलेंटाइन माह में दर्शकों के लिए मेरी तरफ से फिल्म "दीवानापन" वेलेंटाइन गिफ्ट होगा।
वहीं, अभिनेत्री "काजल राघवानी" ने कहा कि प्यार की नई परिभाषा लिखेगी फिल्म "दीवानापन"। खासकर यूथ को प्यार का सही मतलब इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिये आप भी अपने वेलेंटाइन को खास बनाइये। मैं फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। उम्मीद है दर्शकों को ये जरूर पसंद आयेगी। बता दें कि सुपर स्टार "खेसारीलाल यादव" की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दीवानापन’ का ट्रेलर पहले वायरल हो गया, जिसे पिछले दिनों मुंबई में "यशी म्यूजिक" ने रिलीज किया था। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर "सूरज शाह' ने बताया कि एक्शन और रोमांस वाली फिल्म "दीवानापन" का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलेगा।
फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजय महानंद, अमृता पांडेय, नीलम पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतय वर्मा, अभय राय, जे.नीलम ,सवनिका बसोला, रोहित सिंह, अमित अंजन मुख्य भूमिका में है। फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला
Film Digital Promotion By BFILMS (Digital Media)
धन्यवाद !!

Comments
Post a Comment