देखिए Filmfare 2018 का नॉमिनेशन लिस्ट


B Films Digital Media (Mumbai) :”फिल्मफेयर 2018″ अपने दर्शकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जियो फिल्मफेयर का आयोजन 20 जनवरी को मुंबई में किया जा रहा है और इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम में लगभग सभी बॉलीवुड सितारे एक छत के नीचे नजर आएंगे. बॉलीवुड का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड कई टेलेंटेड सितारों को सम्मानित करने वाला है. इतना ही नहीं कार्यक्रम में शाहरुख खान, वरुण धवन, शाहिद कपूर, कृति सेनन और भूमि पेडनेकर से लेकर कई सितारे शामिल होने वाले हैं.
आप को बता दे कई बॉलीवुड सितारे फिल्मफेयर में अपना परफॉर्मेंस दिखाने वाले हैं. इनमें शाहरुख खान, वरुण धवन, रणवीर सिंह जैसे सितारो के नाम शामिल हैं. बता दें, इस बार बेस्ट एक्टर मेल में शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं. वहीं बेस्ट एक्टर फीमेल की नॉमिनेशन में आलिया भट्ट, श्रीदेवी और विद्या बालन का नाम शामिल है
बेस्ट फिल्म
“बद्रीनाथ की दुल्हनिया
“बरेली की बर्फी”
“हिंदी मीडियम”
“सीक्रेट सुपरस्टार”
“टॉयलेट: एक प्रेम कथा”,
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)
अक्षय कुमार- “टॉयलेट: एक प्रेम कथा”
आयुष्मान खुराना- “शुभ मंगल सावधान”
ऋतिक रोशन- “काबिल”
इरफान खान- ‘हिंदी मीडियम”
शाहरुख खान- “रईस’
वरुण धवन- “बद्रीनाथ की दुल्हनिया”
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)
आलिया भट्ट- “बद्रीनाथ की दुल्हनिया”
भूमि पेडनेकर- “शुभ मंगल सावधान”
सबा कमर- “हिंदी मीडियम”
श्रीदेवी- “मॉम”
विद्या बालन- “तुम्हारी सुलु”
जायरा वसीम- “सीक्रेट सुपरस्टार”
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav