भारत के एजुकेशन सिस्टम से लड़ेंगे इमरान हाशमी :फिल्म "चीट इंडिया"


B Films Digital Media (Mumbai) : “इमरान हाशमी फिल्म्स टी-सीरीज” और “एलिप्सिस एंटरटेंमेंट” के बैनर तले बनने वाली फिल्म “चीट इंडिया” जिसके निर्देशक “सौमिक सेन” और “भूषण कुमार”
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम रिपोर्ट : भारतीय एजुकेशन सिस्टम से लड़ते हुए नजर आएंगे “इमरान हाशमी” क्योंकि उनकी अगली फिल्म की कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम पर आधारित है और फिल्म का नाम “चीट इंडिया” है ।
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और फिल्म का निर्देशन “सौमिक सेन” द्वारा किया जा रहा है. फिल्म भारत के एजुकेशन सिस्टम को दर्शाएगी और देश में एजुकेशन के नाम पर हो रहे गलत कारोबार के संबंधों को पेश करेगी. इस फिल्म को लेकर इमरान ने एक बयान में कहा, “चीट इंडिया” की पटकथा और शीर्षक बहुत शक्तिशाली हैं. यह उन सब कहानियों में सबसे दिलचस्प है जिन्हें मैंने अब तक पढ़ा है और मैं वह भूमिका निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हूं, जो मुझे लगता है कि मेरे फिल्मी करियर की एक ऐतिहासिक भूमिका होगी. मैं बेहद शानदार लोगों जैसे सौमिक के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं
इमरान ने एक ट्वीट कर फिल्म की जानकारी दी और साथ में एक तस्वीर भी शेयर की. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “इमरान हाशमी फिल्म्स टी-सीरीज और एलिप्सिस एंटरटेंमेंट के साथ “चीट इंडिया” पर काम करने को लेकर खुश है जो भारतीय शिक्षा प्रणाली की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है.” इस तस्वीर में वह भूषण कुमार, तनुज गर्ग व अतुल कासबेकर के साथ नजर आ रहे हैं ।
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Movies gives better scope to the character played by an artist : Akshaya Hindalkar