अजय देवगन ने किया फर्स्ट लुक रिलीज़ : फिल्म "आपला मानुष"


B Films Digital Media (mumbai): अभिनेता "अजय देवगन" ने अपनी मराठी फिल्म "आपला मानुष" का पहला लुक साझा किया। इसमें अभिनेता "नाना पाटेकर" एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैंं। "सतीश राजवाड़े" निर्देशित इस फिल्म में "सुमीत राघवन" और इरावती हर्षे भी हैं। अजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘और यह रहा...हमारी मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ का पहला लुक...नाना पाटेकर, सतीश राजवाड़े, सुमीत राघवन, इरावती हर्षे, सुधांशु वत्स।’’

अजय ने कहा, ‘‘इतने सालों में मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने मुझे हमेशा प्रशंसकों को और ज्यादा देने के लिए प्रेरित किया है। बतौर निर्माता ‘आपला मानुष’ महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए मेरा पहला प्रयास है और मैं उम्मीद करता हूं कि इसे सभी सराहेंगे।’’ इस फिल्म से वायकॉम18 भी मराठी फिल्मों में आगाज कर रहा है।

"वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स" के सीओओ (चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर) अजीत अंधारे ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ सालों में मराठी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर दर्शक वर्ग को उभरते देखा हैं, यह सिर्फ बॉक्स आॅफिस पर प्रदर्शन के मामले में ही नहीं बल्कि विभिन्न विधाओं के मामले में भी है।’’ फिल्म "आपला मानुष" अगले साल नौ फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav