29 जून को फिल्म "संजू" के टक्कर में होगी फिल्म "सूरमा"
B Films Digital Media (Mumbai):"विनोद चोपड़ा फिल्म्स" के बैनर टेल बानी फिल्म "संजू" जिसके निर्देशक "राजकुमार हिरानी" और निर्माता "विधु विनोद चोपड़ा" है ।
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम रिपोर्ट :बॉलीवुड अभिनेता "संजय दत्त" पर बन रही बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ये फिल्म इसी साल 29 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन हॉकी लीजेंड 'संदीप सिंह" की बायोपिक 'सूरमा" भी रिलीज हो रही है जिसमें पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. वहीं संजय दत्त की बायोपिक में "रणबीर कपूर" मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
आज सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई है इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
इस फिल्म में "संजय दत्त" की पत्नी "मान्यता" की भूमिका में दीया मिर्जा हैं. इसके अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, करिश्मा तन्ना और विकी कौशल अदि किरदार में हैं.
धन्यवाद !!

Comments
Post a Comment