Mahurat Hua Sampann : Film "Prem Granth"


बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) मुंबई : " नंदनी फिल्म्स प्रोडक्शन" के बैनर तले बनने जा रही फिल्म "प्रेम ग्रंथ" जिसके निर्देशक "अजय श्रीवास्तव" और निर्माता "हेमंत झा" है

बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम की रिपोर्ट : फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का भव्य मुहूर्त आज मुंबई में संपन्न हो गया। इस दौरान फिल्म के कलाकारों के अलावा राहुल कपूर, किरण सिंह,दुर्गाप्रसाद ,अशोक मेहता ,इरफ़ान खान ,नील सिंह ,छोटे बाबा ,पप्पू खन्ना ,लाल जी यादव , मंटू लाल समेत इंडस्ट्री के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सबों ने सामाजिक पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म का स्वागत किया और इसके सफलता की कामना की।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता "हेमंत झा" ने कहा कि ‘प्रेम ग्रंथ’ एक बेहद ही साफ सुथरी सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू हो जायेगा। हम इस फिल्म के जरिये भोजपुरिया समाज की आत्मा को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आने वाली है। हमने इस फिल्म में गानों का सलेक्शन भी फिल्म की कहानी की आत्मा के अनुसार किया है अभी कास्टिंग पर काम जोर शोर से चल रहा है। फिल्म को साल 2018 के प्रथम छमाही में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

फिल्म में बिग बॉस सीजन 10 की फेम मोनालिसा, सुधीर सिंह, नील सिंह और संजय पांडेय जैसे कलाकार नजर आयेंगे

धन्यवाद

वीडियो देखने के लिए क्लीक करे
Mahurat Hua Sampann : Film "Prem Granth"

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav