Akshay Kumar Ka Superman Look Film"PadMan" Me

  
बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) मुंबई: "होप प्रोडक्शंस,क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट,कोलंबिया पिक्टुरेस,मरस फन्नीबोन्स मूवीज" के बैनर तले बानी फिल्म 'पैडमैन' जिसके निर्देशक र.बल्कि और निर्माता अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, गौरी शिंदे, अनिल नायडू, प्रशांत शाह ,प्रेरणा अरोरा, अर्जुन न. कपूर

बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम की रिपोर्ट : बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' "अक्षय कुमार" की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का ऑफिशियल पोस्टर आ रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इन तस्वीरों को रिलीज किया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है, ''सुपरहीरो है ये पगला, आ रहा है 26 जनवरी को

कल शाम ही अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके बताया था कि आज वो इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने वाले हैं.

'पैडमैन' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. ये अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है. वह तमिलनाडु में 'पैड मैन' के नाम से लोकप्रिय हैं. उन्होंने कम लागत वाले सेनेट्री पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया था. इस आविष्कार के बाद उन्हे पदम श्री से सम्मानित भी किया गया था.

"राधिका आप्टे" के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा था, ''यही कारण हैं जिनकी वजह से वो पैडमैन बना. 26 जनवरी 2018 को इसके बारे में जानिए.''

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब फैंस को अक्षय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड में भी नज़र आने वाली हैं जिसका पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है.

धन्यवाद

विडिओ देखने के लिए क्लिक करे

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav