Shahid Kapoor ne kaha padmavati par har hindustani ko garve hoga


बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) मुंबई : "संजय लीला भंसाली" की नई फिल्म "पद्मावती" में राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे अभिनेता "शाहिद कपूर" ने कहा कि यह फिल्म भारत का गुणगान करती है, तब विरोध किस बात का?

जयपुर की "राजपूत करणी सेना" और विकृत मानसिकता वाले अन्य लोगों के फिल्म के लगातार किए जा रहे विरोध पर शाहिद ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम 1 दिसंबर को इस फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं. मुझे सचमुच लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिस पर हर किसी को गर्व होगा, क्योंकि यह फिल्म भारत, हमारी संस्कृति और हमारी सोच का गुणगान करती है।

बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) टीम की  रिपोर्ट:19वें जियो मामी फिल्मोत्सव के समापन के मौके पर बुधवार को शाहिद ने कहा, “संजय लीला भंसाली (निर्देशक) और जो लोग इस फिल्म से जुड़े हुए हैं, उन्हें ऐसी धमकी पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं, बल्कि हमें हालात का सामना करने की जरूरत है।

बजट, पैमाने और प्रदर्शन के लिहाज से ‘पद्मावती’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स और "भंसाली प्रोडक्शंस" द्वारा पेश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav