Film Hit hogi ya Flop ye Kewal Darshak Tay Karta hai : Raju (Director)




B Films Digital Media (Mumbai) :- मिथिला टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म “लूटेरे” जिसके निर्देशक “राज किशोर प्रसाद (राजू)” और निर्माता “मनोज कुमार चौधरी” है। फिल्म में निर्देशक राजू ने किस तरह के मसलो के साथ फिल्म बनाई है? आइये पढ़ते है फिल्म की कहानी, राजू के जुमानी ..

सूत्र :- फिल्म बनाते समय किसी तरह की तकलीफ होती है?
राजू :- फिल्म को बनाते वक्त मुझे केवल लोकेशन ढूंढ़ने में तकलीफ हुई, क्युकी फिल्म के सभी कलाकार भोजपुरी के सुपरस्टार है सभी कलाकार के किरदार के मुताबिक ही लोकेशन ढूंढना था। हमने लोकेशन ढूंढ़ने में थोड़ी तकलीफ हुई और फिल्म की शूटिंग कम्पलीट किया।

सूत्र :- फिल्म में दर्शको को क्या अलग देखने मिलेगा ?
राजू :- इस फिल्म का सब्जेक्ट बहुत ही अलग कांसेप्ट पर बनाया गया है। इस फिल्म को हमने भोजपुरी दर्शको के सभी पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इस फिल्म में हमने जितने किरदार पसंद किया है, वो सभी कलाकारों ने अपने पूरी ईमानदारी से अपने किरदार को निभाया है। इस फिल्म से मुझे बहुत उम्मीद है।

सूत्र :- फिल्म का नाम "लूटेरे" क्यों रखा गया है।
राजू :- इसका जवाब आपको फिल्म देखने से मिलेगा।

सूत्र :- फिल्म के गानो के लिए आप क्या कहना चाहेंगे ?
राजू :- फिल्म के सभी गाने बहुत अच्छे है। दर्शको को बहुत मजा आएगा।

सूत्र :- अपने बहुत से हिंदी फिल्मो में भी सह-निर्देशक काम किया अभी आपकी कोई और हिंदी फिल्म ?
राजू : जी हा, मैंने बहुत से हिंदी फिल्मे में सह-निर्देशक का काम किया है। लेकिन फ़िलहाल कोई हिंदी फिल्म नहीं कर रहा हु, मेरी आगामी भोजपुरी फिल्म "मेरी जंग" है, जिसमे हम सुपरस्टार "खेसारीलाल यादव" को लेकर बनाएंगे।

सूत्र :- फिल्म मुंबई और बिहार में सुपरहिट हुई है आपको कैसा लग रहा है?
राजू :- मै बहुत ही खुश हु, ये सब दर्शको का प्यार और आशीर्वाद है जिसकी वजह से फिल्म सुपरहिट हुई है। बहुत से लोगो ने इधर उधर की बाते की फिल्म को लेकर, लेकिन दर्शको के प्यार ने आज हमें और सकती दी है। दर्शको के इस प्यार को देखते हुए हम जल्दी ही एक नै फिल्म लेकर आएंगे।

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav