15 September se film "Swarg" apke najdiki Cinema Gharo me.


B Films Digital Media ( Mumbai ) :- शूटिंग के दौरान से ही चर्चा में चल रही फ़िल्म “स्वर्ग” को 15 सितम्बर को रिलीज़ करने की घोषणा की गयी है। इस फ़िल्म का निर्माण “राम इंटरटेनमेंट” के बैनर तले की गई है। फ़िल्म के निर्माता "राम अवध व़ी. प्रजापति" हैं जबकि निर्देशन "शाद कुमार एवं राजेश पटेल" ने किया है।

यह पूर्ण रूप से पारिवारिक फिल्म है। इसकी कहानी महिला पर आधारित है। फ़िल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है और इसे 15 सितम्बर को आपके नजदीकी सिनेमा घरो में रिलीज किया जायेगा।
फ़िल्म में युवा दिलो की धड़कन "अरविंद अकेला कल्लू", "प्रिया शर्मा", "निशा दुबे", "संजय पांडे", "ऋतु सिंह", "निधि झा", "अनूप अरोरा", "गोपाल राय", "देव सिंह", "प्रेम दुबे", "सीमा सिंह" इत्यादि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फ़िल्म की कहानी "लालजी यादव" ने लिखा है। संगीत "छोटे बाबा" एवं "श्याम देहाती" ने दिया है। गाने "प्यारे लाल यादव", "श्याम देहाती", "मुन्ना दुबे", "मनोज मतलबी", "फणींद्र राव" एवं "शिव कुमार प्रजापति" ने लिखा है। कोरियोग्राफी "कानू मुखर्जी" का है। ऐक्शन डायरेक्टर "हीरा यादव", एडिटर "धरम सोनी", डी.ओ.पी. "नंदलाल चौधरी" तथा मार्केटिंग हेड "विजय यादव" हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

https://www.youtube.com/watch?v=qukD2OkL-Ew&t=1s

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav