Film "Mukaddar" ka first look Social Media me hua Viral



B Films Digital Media (Mumbai) :- "एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट" एवं "शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड" के बैनर तले निर्मित फिल्म "मुकद्दर" का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
फिल्म के निर्माता "वसीम एस.खान" तथा लेखक व निर्देशक "शेखर शर्मा" हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुलझे हुए फिल्म मेकर "वसीम एस. खान" व सुपरस्टार "खेसारीलाल यादव" अभिनीत भोजपुरी फिल्म "मुकद्दर" का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

सिनेप्रेमियों के बीच इस फिल्म का पोस्टर बहुत सराहा जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में सुपरस्टार "खेसारीलाल यादव" और ड्रीमगर्ल "काजल राघवानी" की रोमांटिक जोड़ी काफी आकर्षक लग रही है। साथ ही अभिनेता "शमीम खान" का लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म "मुकद्दर" दिवाली के शुभ अवसर पर पूरे देश में एक साथ रिलीज करने की योजना है। फिलहाल इन दिनों इस फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है।

फिल्म के निर्माता व निर्देशक ने बताया कि, यह फिल्म दर्शकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज है। इसके अलवा फिल्म में कुल आठ गाने हैं जो "खेसारीलाल यादव" और "काजल राघवानी" एवं "शमीम खान" तथा "शुभी शर्मा" पर फिल्माया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ के कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।

मुख्य भूमिका में सुपरस्टार "खेसारीलाल यादव", ड्रीमगर्ल "काजल राघवानी" और "शुभी शर्मा", अभिनेता "शमीम खान", अभिनेता "अयाज खान", "बालेश्वर सिंह", "प्रकाश जैस", "संजय वर्मा", "नागेश मिश्रा", "जे .नीलम" आदि हैं। संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। गीतकार आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी तथा संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य संजय कोर्व, मारधाड़ कौशल मोजिस का है। प्रोडक्शन पी.आर.ओ. "रामचन्द्र यादव" हैं।


धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav