Car Hadse ki Shikar: Vidhya Balan


B Films (Digital Media) Mumbai: तजा जानकारी के अनुसार बॉलीवुड से बड़ी खबर, आज (शुक्रवार) बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन बड़े कार हादसे का शिकार हुई हैं। दरअसल ये हादसा उस समय हुआ है जब मीटिंग के लिए किसी से मिलने के लिए जा रही थीं तभी दूसरी कार कि उनकी कार से भिडंत हो गई। इसकी वजह से उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पर उनके शुभ चिंतको के लिए ये राहत की बात है कि इस हादसे में विद्या बाल बाल बच गयी हैं और वो ठीक-ठाक हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई हैं।

सूत्रों से पता चला है की अपनी अगली फिल्म "तुम्हारी सुलू" के काम मे व्यस्त विद्या बालन, बांद्रा इलाके में काम के सिलसिले में किसी से मीटिंग करने जा रही थीं। इसी दौरान बांद्रा में उनकी गाड़ी को एक दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। लेकिन गनीमत की बात ये है कि गाड़ी में पीछे की तरफ़ बैठी हुई विद्या को कोई चोट नहीं आई और वो पूरी तरह सुरक्षित हैं हालाकिं उनकी गाड़ी को बहुत नुकसान पहुंचा है।
धन्यवाद्

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav