Bhojpuri ke alawa ab "Bollywood aur South" filmo me bhi Mukhy Kirdar Nibhayenge : Ravi Kishan



B Films Digital Media (Mumbai) :- अपने दमदार अभिनय के कारण हर तरह की भूमिका में जान फूंक देने वाले मेगा स्टार "रवि किशन" इन दिनों "सौ करोड़" बजट वाली तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इधर मुंबई में उनके अभिनय से सजी फ़िल्म "लखनऊ सेंट्रल" की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमे फ़िल्म जगत के दिग्गजो के साथ-साथ खेल जगत की भी कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद थे। "लखनऊ सेंट्रल" में "रवि किशन" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री "पवन कुमार चतुर्वेदी" की भूमिका में हैं।

फ़िल्म की स्क्रीनिंग के साथ सबने फ़िल्म की तो तारीफ की ही, साथ ही रवि के अभिनय की भी जम कर तारीफ हुई। फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है "फरहान अख्तर" ने  ट्वीटर पर लिखा - मिस यू रवि , हमने आपके हिस्से की तारीफ भी आपस मे बांट ली।

उल्लेखनीय है कि "लखनऊ सेंट्रल" आगामी 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। फ़िल्म के प्रोमोशन में "रवि किशन" और "फरहान अख्तर" बाकी कलाकारों के साथ कई शहरों का दौरा कर चुके हैं। "लखनऊ सेंट्रल" के बाद "रवि किशन" की रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म "मुक्काबाज" होगी, जिसे हाल ही में टोरंटो फ़िल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया और सबने फ़िल्म और "रवि किशन" के अभिनय की तारीफ की ।

"रवि किशन" की अगली फिल्म "जुली २" भी इन दिनों चर्चा में है। इस फ़िल्म में वो साउथ के सुपर स्टार की भूमिका में हैं । "रवि किशन" इन दिनों "प्रियंका चोपड़ा प्रोडक्शन" की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म "काशी अमरनाथ" को लेकर भी चर्चा में हैं । यह फ़िल्म दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है।

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav