27th September ko Pure Bihar me bhavya pradarshan: Film Lootere



B Films Digital Media (Mumbai) :- मिथिला टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म “लूटेरे” जिसके निर्देशक “राज किशोर प्रसाद (राजू)” और निर्माता “मनोज कुमार चौधरी” है।

फिल्म में पावर स्टार "पवन सिंह" और महाखलनायक “अवधेश मिश्रा” के साथ साउथ लुक देने वाले अभिनेता "गौरव झा" और "यश कुमार" भी इस फिल्म में एक्शन का बड़ा धमाका लेकर दर्सको का मनोरंजन करेंगे, इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशक "राज किशोर प्रशाद" (राजू) ने बहुत से हिंदी फिल्मो में भी अपना कौशल दिखाया है।

सूत्रों से पता चला है "पवन सिंह" की फिल्म "सैया सुपरस्टार" और "लूटेरे" दोनों २७ सितम्बर को बिहार के सिनेमा घरो में प्रदर्शित की जाएगी। इस बात की पुस्टि करने के लिए बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया के संवादाता ने फिल्म "लूटेरे" के निर्देशक "राज किशोर प्रसाद (राजू)" से पूछा, राजू ने इस खबर की पुस्टि की और बताया की है ये खबर १००% सत्य है। फिल्म "लूटेरे" २७ सितम्बर को बिहार में रिलीज़ की जा रही है। राजू ये जवाब देते हुए बहुत खुश नजर आ रहे है।

जब हम फिल्म "सैया सुपरस्टार" के निर्माता "प्रेम राय" से इस बात की पुस्टि करने पहुंचे तो, प्रेम राय का भी यही कहना है की फिल्म "सैया सुपरस्टार" २७ सितम्बर को पुरे बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात, नेपाल, और पंजाब में रिलीज की जाएगी।

यानि, एक ही दिन में "पवन सिंह" के दो फिल्मे रिलीज़ होंगी, अब देखना ये है की दर्शक कौन से फिल्म को पसंद करते है?

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav