Sugna 2 ka music muhmangi price par bika



बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- युवा और डायनामिक स्टार “आदित्य ओझा” की फिल्म “सुगना २” का संगीत हाल में ही वर्ल्डवार्ईड रिकार्ड ने मूंहमांगी प्राईज पर खरीदा है। जल्द ही इस फिल्म का संगीत जारी होने वाला है। इससे पहले “आदित्य ओझा” सुगना में अपना हंगामा दिखा चुके हैं और यह फिल्म काफी कामयाब फिल्म मानी गयी थी। ” सुगना २” का निर्माण “ब्राउन आई इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड” और “सद्भावना मूवीज” के बैनर तले किया गया है । जिसे निर्देशित किया है “अजय के ओझा” ने। अजय के ओझा ने आदित्य को लेकर फिल्म सुगना और रिहाई जैसी कामयाब फिल्म दर्शकों को दी है। जबरदस्त एक्शन और मधुर संगीत से भरी इस फिल्म सुगना टू का संगीत गुणवंत सेन ने दिया है जबकि गीतकार हैं फणिन्द्र राव। इस फिल्म को खुबसुरती से कैमरे में कैद किया है अशोक चक्रवर्ती ने। फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं “रामभरत पंडित”, “सत्यदेव पचौरी” और “विपिन शुक्ला” जबकि सितारों को खुबसुरती से नचाया है जेम्स और संजय कोरबे ने। इस फिल्म में आदित्य ओझा के अलावा नेहाश्री , नेहा सिंह, अकबर नकवी, अजय सुर्यवंशी, निलम पांडे, रत्नेश बरनवाल और गोविन्द खत्री की मुख्य भुमिका है। इस फिल्म “सुगना २” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बड़हलगंज और मुंबई तथा पनवेल में की गयी है। फिल्म सुगना २ को लेकर “आदित्य ओझा” काफी उत्साह में हैं वे कहते हैं कमाल की फिल्म है सुगना २ जो दर्शकों के दिलों पर राज करेगी। इस फिल्म में आदित्य ओझा के एक्शन की हरतरफ चर्चा है। इस फिल्म को लेकर निर्देशक अजय ओझा काफी उत्साह में हैं वे कहते हैं मुझसे आये दिन लोग कहते थे आपकी फिल्म सुगना मैने देखी थी कमाल की फिल्म थी। लोगो की राय थी कि इस फिल्म का पार्ट टू बनना चाहिये और फिर तय किया गया कि हां सुगना २ बनेगी। सुगना टू जल्द ही प्रर्दशित होने जारही है। इस फिल्म के फस्ट लुक को देखकर हर कोई यहीं कह रहा है कि सुगना २ का एक्शन अनोखा है।
धन्यवाद ।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav