Police vibhag me ho rahi bhrastachar ki pol kholti hai : "Sipahi"



बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई):- निर्माता “शिवनारायण बी सिंह” की फ़िल्म “सिपाही” ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्‍म “सिपाही” की शुरुआत काफी अच्छी रही और अनुमान है कि काफी अच्छी कमाई करेगी।
निर्देशक “प्रेमांशु सिंह” की माने तो “सिपाही” एक कांस्टेबल के संघर्ष की कहानी है, छोटे पद पर रहने के बावजूद भी ये चाहे तो सिस्टम को सुधारने का जज्बा रखता है। फ़िल्म आज के पुलिस विभाग में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार की पोल खोलती है। किस तरह से एक सीनियर ऑफिसर किसी छोटे अधिकारी का शोषण करता है। निर्देशक “प्रेमांशु सिंह”अपनी सभी फिल्‍मों में उच्च तकनीक का बखूबी इस्‍तेमाल करते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खास जोड़ी सुपरस्टार “दिनेश लाल यादव” (निरहुआ) और अभिनेत्री “आम्रपाली दुबे” की सभी फिल्मे हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही है। पिछले कई सालों से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एकमात्र इनका कब्जा रहा है। फ़िल्म की सफलता से “दिनेश लाल यादव” (निरहुआ) और “आम्रपाली दुबे” काफी उत्साहित हैं। इन दिनों ये दोनों लन्दन में हैं, और वहां से ही उन्‍होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो जारी कर फ़िल्म देखने की अपील की है और यह विश्वास दिलाया कि यह फ़िल्म जरूर पसंद आएगी।
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav