Apna Birthday bahut dhum – dham se mumbai me manaya : Sangeeta Tiwari



बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- भोजपुरी इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री “संगीता तिवारी” का जन्मदिन बहुत ही धूम -धाम से मुंबई में मनाया गया। अभिनेत्री संगीता के जन्‍मदिन पर मुंबई में एक भव्‍य पार्टी का आयोजन भी किया गया था, जिसमें भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने – माने लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने “संगीता तिवारी” को जन्‍मदिन की बधाई दी और खूब धमाल मचाया।
आपको बता दें, अब – तक “संगीता तिवारी” ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री में सिंगर, अभिनेता और मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट (MP) “मनोज तिवारी”, मेगा स्‍टार “रवि किशन” और सिल्वर जुबली “दिनेश लाल यादव” (निरहुआ) जैसे सुपरस्‍टार के साथ काम कर चुकी है।
संगीता के काम को सभी लोगों ने खूब पसंद भी किया। संगीता को बपचन से ही डांस, सिनेमा और मैगजीन पढ़ने का शौक था। उन्‍होंने ग्रेजुएशन के बाद बतौर एक्‍सपर्ट टीचर बच्‍चों को “कत्‍थक (नृत्‍य)” सिखाया।
संगीता ने तेलगू, गुजराती, मराठी, राज्‍स्‍थानी के अलावा हिंदी व भोजपुरी फिल्‍मों में भी काम किया। बॉलीवुड के दबंग स्टार “सलमान खान” और क्वीन ऑफ़ ब्यूटी “माधुरी दिक्षित” को एडमायर करने वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने अभिनय और मेहनत से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ा है। यही वजह है कि अब वे भोजपुरी के बाद हिंदी फिल्मो में भी नजर आ चुकी हैं। संगीता की जल्द ही “रवि किशन” के साथ फिल्म ”हर हर महादेव” रिलीज़ होने वाली है।
सूत्रों से पता चला है, जल्द ही संगीता बॉलीवुड के किसी बड़ी बजट की हिंदी फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम करने वाली है।
संगीता के बर्थडे पार्टी में कई नामी हस्तिया मौजूद हुई जिसमे सुपरस्टार “खेसारीलाल यादव”, महाखलनायक “अवधेश मिश्रा “, अभिनेत्री “अंजना सिंह”, अभिनेत्री “अनारा गुप्ता”, अभिनेत्री “मेघना पटेल”, फिल्म निर्माता “प्रदीप सिंह”, “अनंजय रघुराज”, दिर्देशक “रजनीश सिंह” अभिनेता “राजन सिन्हा” आदि लोगो ने पार्टी में जमकर हिस्सा लिया।
इतना ही नहीं, जन्मदिन के पार्टी में सुपरस्टार “रवि किशन” पार्टी में उपस्तिथ न होने पर “रवि किशन” ने वीडियो कालिंग से संगीता को जन्‍मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक बेस्ट विसेस का वीडियो भी शेयर किया।
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Nagraj" Ka First look Release