Film "Jila Champaran" 1 September se apke najdiki cinema gharo me



बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- “प्रकृति फिल्म्स” के बैनर तले बनी फिल्म “जिला चंपारण” जिसके निर्देशक “लाल बाबू पंडित” और निर्माता “सुरेंद्र प्रसाद” है। निर्माता “सुरेंद्र प्रसाद” ने काफी बंगाली फिल्मे बना चुके है, इस फिल्‍म से “सुरेंद्र प्रसाद” और फिल्म की अभिनेत्री “मणि भट्टाचार्य” भोजपुरी इंडस्‍ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
बिहार के ए‍क सच्‍ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म “जिला चंपारण” एक सिंतबर को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुपरस्‍टार “खेसारीलाल यादव”“मोहिनी घोष” और “मणि भट्टाचार्य” स्‍टारर “जिला चंपारण” इन दिन पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के फेज में है, हालांकि इस फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर आउट हो चुका है। बिहार और झारखंड में इस फिल्‍म को रजत एंटरटेनमेंट फिल्म वितरक कंपनी रिलीज करेगी, डिस्‍ट्रीब्‍यूटर “प्रवीण सिन्‍हा” ने बताया की अभी हाल ही में उन्होंने “खेसारीलाल यादव” की सुपर हिट फिल्‍म “हम हैं हिंदुस्‍तानी” को भी रिलीज किया था।
फिल्म “जिला चंपारण” का गाना “फ्लाइट मोड में” टी एफ म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड के बाद ए‍क खास रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यह गाना अभी तक यूट्यूब पर 1,933,771 बार देखा गया है।
फिल्‍म के निर्माता “सुरेन्द्र प्रसाद” और निर्देशक “लाल बाबू पंडित” “जिला चंपारण” को लेकर काफी पजेसिव नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि रिलीज के पहले जिस तरह से लोगों का रिस्‍पांस मिला है, उससे हमें उम्‍मीद है यह फिल्‍म इस साल इंडस्‍ट्री की बड़ी हिट होगी। उन्‍होंने कहा कि बेसिकली यह एक लव ट्राएंगल है, जिसमें “खेसारीलाल यादव”, “मोहिनी घोष” और “मणि भट्टाचार्य” के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कोलकाता के बेहतरीन लोकेशन पर किया गया है।
इस फिल्म में सुपरस्टार “खेसारीलाल यादव” अभिनेत्री “मणि भट्ट्चार्य” और अभिनेत्री “मोहिनी घोस” के अलावा महा खलनायक “अवधेश मिश्रा”, खलनायक “संजय पांडेय”, अभिनेता “मनोज टाइगर”“आनंद मोहन”“संजय महानंद”“किरण यादव” भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्‍म के प्रचारक “संजय भूषण पटियाला” हैं।
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Nagraj" Ka First look Release