Film “India V/S Pakistan” ko mili Bumper Opening


बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- “इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड” के बैनर तले बनी अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म “इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान” कल से मुंबर्इ और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जहां पहले शो से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मुंबई के नवरंग सिनेमा हॉल में फिल्‍म के रिलीज के मौके पर प्रीमियर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट का जलवा भी देखने को मिला। इसके अलावा प्रीमियर में अन्‍य सभी लोगों ने फिल्‍म को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
फिल्‍म के कास्‍ट ने प्रीमियर के बाद दर्शकों के साथ भी जमकर मस्‍ती की और लोगों से अपील किया की वे इस फिल्‍म को देखने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को प्रेरित करें। हालांकि भारत की आजादी के जश्‍न का दिन अभी दूर है, मगर निर्माता “अनिल काबरा व प्रदीप सिंह” और निर्देशक “फिरोज ए. आर. खान” ने “इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान” के जश्‍न की शुरूआत कर दी है। फिल्‍म की नई कहानी और फ्रेश कंसेप्‍ट दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसलिए निर्माता और निर्देशक को उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म न सिर्फ देशभक्ति की मिशाल कायम करेगी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट भी होगी।
फिल्‍म “इंडिया वर्सेस पाकिस्तान” में एक्शन स्टार “यश कुमार”, “प्रियंका पंडित”, “निशा दुबे”, “रितेश पांडे”, “राकेश मिश्रा”, “अरविंद अकेला कल्लू”, “आदित्य मोहन”, “अनिल यादव”, “अयाज खान”, “बृजेश त्रिपाठी”, “अभिनव कुमार”, “गौरी शंकर”, “देव सिंह”, “स्वीटी छाबड़ा”, “कनक पांडेय”, “निधि झा”, “माया यादव”, “आनंद मोहन पांडे”, “जसवंत कुमार”, “उदय तिवारी”, “राधे मिश्रा”, “प्रेम दुबे”, “करण पांडेय”, “उज़ैर खान”, “जय सिंह”, “अनूप अरोरा” जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के प्रचारक “संजय भूषण पटियाला” हैं।

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav