"Pawan Singh aur Kalpana Patwari" ne baba baidyanath dham me machaya Dhoom: Big Ganga Channel ke sath


भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के सबसे लोकप्रिय चैनल “बिग गंगा” द्वारा कल शाम बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी के मशहूर गायक एवं पवार स्टार “पवन सिंह”, “अजित आनंद राजीव मिश्रा”, “श्यामली श्रीवास्तव” और “कल्‍पना पटवारी” ने शिव भक्ति की तान छेड़ कर खूब धमाल किया।
श्रावण मास में आयोजित इस सबसे बड़े क्षेत्रीय मेले में रविवार की शाम पवन-कल्‍पना के भक्तिमय गानों पर बाबा बैद्यनाथ के भक्‍त भी थिरकने पर मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आगामी 29 जुलाई, शनिवार को सिर्फ “बिग गंगा” चैनल पर शाम सात बजे से रात नौ बजे तक प्रसारित किया जाएगा।
“बिग गंगा” को यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक-वेशभूषा की गहरी समझ है, जो यहां के लोगों के “गौरव” को भी दर्शाता है। चैनल “बिग गंगा” ने लगातार मनोरंजन और सार्थक सामग्री की पेशकश है, जिसे पूरे परिवार द्वारा देखा जा सकता है। बिग गंगा चैनल का बिहार, झारखंड और यूपी जैसे राष्ट्र में काफी बड़ा नेटवर्क है। इन राज्‍यों में बिग गंगा की बड़े पैमाने पर पहुंच है।
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav