Hoga Mukabala “India vs Pakistan” 11 Aug se: Cinema Gharo Me


बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- “इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड” के बैनर तले अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म “इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान” अब दर्शको के मनोरंजन के लिए बनकर तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन “फ़िरोज़ ए.आर.खान” ने किया है और फिल्म के निर्माता “अनिल काबरा” और प्रदीप सिंह” है।
अक्सर फिल्मो में “इंडिया और पाकिस्तान” के युद्ध को लड़ाई झगड़े,बम-बिस्फोट के साथ फैसला करते हुए देखा है, लेकिन इस फिल्म के माध्यम से पहली बार “इंडिया और पाकिस्तान” के फौजियों को क्रिकेट का मुकाबला करते हुए देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग गुजरात में पूरी की गयी है और दर्शको के मनोरंजन के लिए फिल्म को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के ठीक कुछ दिन पहले ११ अगस्त को रिलीज़ किया जा रहा है ताकि दर्शको में फिल्म को लेकर और अपने वतन के सम्मान की भावना पुरे जोश के साथ देखे।
फिल्म में स्टार “अरविंद अकेला कल्लू” “यश कुमार” ,हॉट अभिनेत्री “प्रियंका पंडित”, “निशा दुबे”, “रितेश पांडे”, “राकेश मिश्रा”, “आदित्य मोहन”, “अनिल यादव”, “अयाज खान”, “बृजेश त्रिपाठी”, “अभिनव कुमार” ,”गौरी शंकर”, “देव सिंह”, “स्वीटी छाबड़ा”, “कनक पांडेय”, “निधि झा”, “माया यादव”, “आनंद मोहन पांडे”, “जसवंत कुमार”, “उदय तिवारी”, “राधे मिश्रा”, “प्रेम दुबे”, “करण पांडेय”, “उज़ैर खान”, “जय सिंह”, “अनूप अरोरा”, इत्यादि कलाकारों ने अपने जबरदस्त अभिनय और किरदार का जलवा बिखेरा है, फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।
धन्यवाद् ।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav