Nirmati "Aanchal Soni" ka tohfa is Dashare Par : "Baap Re Baap"



बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई):- “कल्पना सिने एंटरटेनमेंट” के बैनर तले बनी फिल्म “बाप रे बाप” की लेखिका, निर्देशिका एवं निर्मात्री “आँचल सोनी” है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार दर्शकों को डराने और गुदगुदाने के लिए निर्मात्री “आंचल सोनी” लेकर आ रही हैं फिल्म “बाप रे बाप” फिल्‍म बन कर तैयार है और इस दशहरा में रिलीज किया जायेगा, यह फिल्‍म दर्शकों को परंपरागत कहानियों से हट कर एक नया विकल्प देगा, जो भोजपुरी इंडस्‍ट्री के लिए नया होगा।
निर्मात्री “आंचल सोनी” का कहना है, कि यह फिल्‍म भोजपुरी के दर्शकों के लिए बहुत अलग और एक्‍साइमेंट भरा होगा। जहां यह एक ओर लोगों को डराएगी, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी के सिक्‍वेंस उन्‍हें हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्‍म “बाप रे बाप” दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग दर्जा देने को तैयार हैं। आँचल का कहना है, फिल्‍म के ट्रेलर और पोस्टर लांच कर दिए गए हैं। फ़िल्म का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड कंपनी ने रिलीज़ किया है।
हम आपको बता दें कि, फिल्म “बाप रे बाप” का निर्माण खुद “आंचल सोनी” कर रही हैं और आँचल इसमें अभिनय करते हुए भी नजर आएंगी। फ़िल्म की मुख्‍य भूमिका में अभिनेत्री “आंचल सोनी” के अलावा अभिनेता “गौरव झा”अभिनेत्री “रितु पाण्डेय”, आइटम गर्ल “ग्लोरी मोहन्ता”, “सोनू झा”, “सी.पी.भट्ट”, राम मिश्रा, अभिनेता “देव सिंह”, “करन पाण्डेय”, “अरुण सिंह” (भोजपुरिया काका), और खलनायक “उमेश सिंह” नजर आएंगे। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।
धन्यवाद।।

Comments

Popular posts from this blog

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Nagraj" Ka First look Release