21th july se "Mumbai aur Gujrat" me release hogi : Film Dhadkan


भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- “किशोरी फिल्म्स” प्रस्तुत के बैनर तले बनी फिल्म “धड़कन” जिसके निर्देशक “सुजीत कुमार सिंह”, निर्माता “धुपेन्द्र भगत” और निर्मात्री एवं खूबसूरत अभिनेत्री “शिखा मिश्रा” है।
सुपरहिट फिल्म “धड़कन” आज भी “बिहार और झारखण्ड” के कुछ सिनेमा घरो में घूम मचा रही है। दर्शको के डिमांड के कारन फिल्म के निर्माता “धुपेन्द्र भगत” और डिस्ट्रीब्यूटर ने मिल कर फिल्म को ज्यादा थिएटर दिलाया ताकि दर्शक फिल्म का पूरा आनंद उठा सके।
फिल्म ने बिहार और झारखण्ड में इतना धूम मचाया की बहुत से सिनेमा घरो ने दूसरी फिल्म को उतर कर “धड़कन” लगाया। उसके बाद फिल्म को नेपाल में रिलीज किया गया वह भी दर्शको ने फिल्म को खूब प्यार दिया।
सूत्रों से पता चला है की, मुंबई के दर्शको को भी फिल्म का बहुत इंतजार था, तो अब दर्शको के इंतजार की घडी ख़तम होने को है। फिल्म को २१ जुलाई से “मुंबई और गुजरात” में रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म के निर्माता “धुपेन्द्र भगत” और “शिखा मिश्रा” ने भोजपुरी फिल्म्स “डिजिटल मीडिया” से बात करते हुए बताया की फिल्म को लेकर वो बहुत खुस है, दर्शको ने फिल्म को इतना प्यार दिया इसलिए सभी दर्शको का धन्यवाद् किया और उम्मीद जताया की फिल्म “मुंबई और गुजरात” में भी सुपरहिट हो । आप सभी अपने नजदीकी सिनेमा घरो में जाकर फिल्म का जरूर देखे।
फिल्म “धड़कन” में “पवन सिंह”, “शिखा मिश्रा”, के अलावा हॉट अभिनेत्री “अक्षरा सिंह”, “निधि झा”, “माया यादव”, “स्वीटी सिंह”, “आनंद मोहन पांडेय”, “अयाज़ खान”, “बृजेश त्रिपाठी”, “उमेश सिंह”, “हीरालाल यादव”, “सागर पांडेय” आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav