Film "Bhojpuriya Sultan" ki shooting me wyast: "rani chaterjee"



भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई):- एमरोज़ फिल्म्स प्राo लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “भोजपुरिया सुलतान” की शूटिंग नेपाल में जोर-शोर से की जा रही है। फिल्म की कहानी बाकि भोजपुरी फिल्मो से बहुत अलग बताया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक “नीरज भारद्वाज” और निर्माता “अभिनाश कुमार पोद्दार” है।
इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री “रानी चटर्जी” फिल्म के शूटिंग में बहुत व्यस्त नजर आ रही है। रानी ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्म के कुछ फोटोज शेयर किया है। जिससे साफ पता चल रहा है की रानी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है और उन्हें फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लग रहा है।
फिल्म में अभिनेत्री “रानी चटर्जी”, सिंगर और अभिनेता “प्रमोद प्रेमी”, अभिनेत्री “कल्पना शाह”, खलनायक “संजय पांडे”, डांसिंग क्वीन “सीमा सिंह”, हॉट अभिनेत्री “अर्चना सिंह”, आलोक कुमार,प्रियरंजन, ललितेश झा, मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी “अभिनाश कुमार पोद्दार” एवं “मनीषा भारद्वाज” ने लिखा है।
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav