Dhadkan audience fight for seatting: Killed one audience



भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- किशोरी फिल्म्स प्रेजेंट के बैनर तले बनी फिल्म "धड़कन" , जिसके निर्देशक "सुजीत कुमार सिंह" और निर्माता "धुपेन्द्र भगत" एवं "शिखा मिश्रा" है।

फ़िल्म "धड़कन" को बिहार में ज्यादा सिनेमाघर नहीं मिलने के कारण दर्शको में बहुत आक्रोश फैल गया है। हालांकि इसका मुख्य कारन है की फिल्म "टुबलाईट" बहुत सिनेमा घरो में रिलीज़ हुयी, कुछ सिनेमा घरो में फिल्म "जिगर" भी, फिर भी देखा जाये तो फिल्म "धड़कन" को काफी थियेटर मिले है।

फ़िल्म "धड़कन" देखने के लिए दर्शक काफी समय तक कतारो में खड़े होकर टिकट बुक कर रहे हैं वही कितने दुबारा लाइन में लग कर टिकट की तलाश कर रहे है।

सूत्रों से पता चला है, बिहार में गोपालगंज जिले के एक सिनेमा हॉल में फ़िल्म देखने से पहले कुछ दर्शको ने आपस मे बैठने को ले कर विवाद हो गया और फ़िल्म देखने आये दर्शको ने आपस मे लड़ाई कर ली। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हॉस्पिटल जाते जाते हो गई, और कुछ घायल हो गए, कहा जा रहा है की झगड़े के दौरान किसी ने चाकू का भी इस्तेमाल किया जिसकी वजह से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। और उसके बाद सिनेमा हॉल में अफरातफरी मच गई । जिसके कारण सिनेमा हॉल के अधिकारियों ने फ़िल्म को आस्थगित कर दिया।

फिल्म "धड़कन" के निर्माता धुपेन्द्र भगत और डिस्ट्रीब्यूटर ने दर्शको के इस आक्रोश को देखते हुए, और भी सिनेमा हॉल में रिलीज़ करने का फैसला लिया है ताकि दर्शको के आक्रोश को शांत किया जाये।

फिल्म "धड़कन" ३० जून से और भी सिनेमा हॉल में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म के पावर स्टार "पवन सिंह" और खूबसूरत अभिनेत्री "शिखा मिश्रा" और "अक्षरा सिंह" अपने फिल्म के प्रमोशन के जरिये दर्सको से अपील और रूबरू हो रहे है फिल्म को देखने के लिए।



फिल्म "धड़कन" से जुड़ी वीडियो न्यूज़ लिंक पे क्लिक करे।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav