Nirahua Hindustani 2 ko mil raha hai darshako ka payar dusare saptah me bhi .


भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार “दिनेशलाल यादव” (निरहुआ), अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री “संचिता बनर्जी” और इंडस्ट्री में अपने नाम से मशहूर अभिनेत्री “आम्रपाली दुबे” की फ़िल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 2” दूसरे सुपरहिट हफ्ते में प्रवेश कर चुकी हैं। सूत्रों से पता चला है कि, फ़िल्म ने पहले हफ्ते में ही इस साल के सुपरहिट फिल्मो को पीछे छोड़ एक अपनी अलग ही पहचान बना ली है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ।
फ़िल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी” जो कि सन 2014 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने खूब चाव से फ़िल्म को देखा और सराहा। राहुल का ये भी कहना था कि , इस साल निर्मित फ़िल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 2” दर्शकों के डिमांड को पूरी करने के लिए ही बनाई गई थी। राहुल ने बहुत खुश हो कर “भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया” से बताया कि फ़िल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी २” ने इस बार “निरहुआ हिंदुस्तानी” का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है, इतना ही नही फ़िल्म ने पहले हफ्ते में ही करोड़ो की कमाई की।
फ़िल्म के निर्देशक “मंजुल ठाकुर”, सुपरस्टार “दिनेशलाल यादव”, अभिनेत्री “संचिता बनर्जी”, अभिनेत्री “आम्रपाली दुबे” सहित फ़िल्म की पूरी टीम ने दर्शकों को इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखने का निवेदन किया।
धन्यवाद।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav