ट्विटर पर एक यूज़र ने लिखा, “क्वांटिको का क्या बकवास है “क्वांटिको 3” भारतीयों को आतंकी दिखाने


BFILMS (Digital Media)Mumbai: बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस “प्रियंका चोपड़ा” एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और इस बार उनको निशाने पर लेने की वजह है उनका अमेरिकन टेलिविजन शो “क्वांटिको 3”. दरअसल शो का जो पिछला एपिसोड टेलेकास्ट हुआ उसमें कुछ भारतीयों को न्यूयॉर्क के मैनहेटन को न्यूक्लियर अटैक से उड़ाने की कोशिश करते दिखाया गया है. शो में दिखाया गया कि अटैक के बाद भारतीय लोग इस हमले का सारा इल्जाम पाकिस्तान पर डालना चाहते हैं

इस एपिसोड के बाद से प्रियंका चोपड़ा को निशाने पर ले लिया गया है. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना कि है इस तरह के सीन से भारत की छवि खराब होती है.

ट्विटर पर एक यूज़र ने लिखा, “क्वांटिको का क्या बकवास एपिसोड था… वो इस बात को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक भारतीय नागरिक मैनहैटन को इसलिए उड़ा रहा है ताकि पाकिस्तान पर इसका इल्जाम लगा सके. मुझे तो ये भी समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह के एपिसोड के कैसी हास्यासपद कहानी सेट की जा रही है. बेतुकी चीज़..

आपको बता दें कि एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद से क्वांटिको शो और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही सोशल मीडिया के निशाने पर है. लोग इस तरह की चीज़ दिखाने को लेकर गुस्से में हैं. गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि ‘क्वांटिकोट’ का सीज़न 3 इस शो का आखिरी सीज़न होगा. शो बंद करने का वजह इसकी लगातार गिरती टीआरपी को बताया गया था
ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका चोपड़ ट्रॉलर्स के निशाने पर आई हों, बल्कि इससे पहले भी कई बार वो अलग अलग वजहों से सोशल मीडिया का निशाना बनती रही हैं.
source :apb news
धन्यवाद ।।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav