ठाणे क्राइम ब्रांच ने IPL सट्टेबाजी के बारे में की अरबाज खान से पूछ ताछ

BFILMS (Digital Media)Mumbai: आईपीएल सट्टेबाजी मामले में फंसे सलमान खान के भाई अरबाज खान ने थाणे क्राइम ब्रांच के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अरबाज ने पुलिस पूछताछ में इस बात को भी माना कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे ।
गौरतलब है कि बड़े सट्टेबाजों में से एक सोनू जालान ने पुलिस पूछताछ में अरबाज का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अरबाज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया।

पिछले 27 मई को मुंबई पुलिस ने आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में सोनू जालान को गिरफ्तार किया था. सोनू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सट्टेबाजी के इस खेल में अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान भी शामिल हैं ।
ठाणे क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़े गए आरोपी सोनू जालान पर बॉलीवुड से जुड़े एक नामी व्यक्ति से बेटिंग के पैसे की जबरन वसूली का आरोप है. सोनू इसके पहले भी गिरफ्तार हो चुका है ।
धन्यवाद !!

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav