"Shikha Mishra" Bahut hi Hasmukh aur Chulbili hai : Sweety Singh Rajpoot



भोजपुरी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (मुंबई) :- “किशोरी फिल्म्स” प्रस्तुत के बैनर तले बनी फिल्म “धड़कन” के निर्देशक “सुजीत कुमार सिंह”, निर्माता “धुपेन्द्र भगत” और निर्मात्री एवं खूबसूरत अभिनेत्री “शिखा मिश्रा” है।
फिल्म “धड़कन” में पावर स्टार “पवन सिंह”, खूबसूरत अभिनेत्री “शिखा मिश्रा”, के अलावा हॉट अभिनेत्री “अक्षरा सिंह”, “निधि झा”, “माया यादव”, “स्वीटी सिंह”, “आनंद मोहन पांडेय”, “अयाज़ खान”, “बृजेश त्रिपाठी”, “उमेश सिंह”, “हीरालाल यादव”, “सागर पांडेय” आदि है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में १ मात्रा कॉमेडियन अभिनेत्री “स्वीटी सिंह राजपूत” ने “भोजपुरी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया)” से फिल्म “धड़कन” के कुछ पलो को साझा किया।
सूत्र :- फिल्म “धड़कन” में आपको काम करके लगा ?
स्वीटी :- बहुत अच्छा लगा मुझे फिल्म “धड़कन” में काम करके।
सूत्र :- फिल्म धड़कन में आपका अनुभव कैसा रहा ?
स्वीटी :- ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है क्युकी ऐसे तो मैंने सभी फिल्मो में सिर्फ कॉमेडियन का किरदार निभाया है, लेकिन धड़कन में मैंने एक कॉमेडियन के साथ में फिल्म में शिखा जी की मामी का किरदार भी निभाया है।
सूत्र :- फिल्म के निर्माता और निर्देशक के लिए आप क्या कहना चाहेंगे ?
स्वीटी :- फिल्म के निर्देशक “सुजीत कुमार सिंह” और निर्माता “धुपेन्द्र भगत” जी दोनों बहुत ही अच्छे इंसान है। मैंने सुजीत जी के साथ इसके पहले सत्य में भी काम किया है। सुजीत जी के काम करने का अंदाज बहुत ही अलग है।
सूत्र :- आप फिल्म की अभिनेत्री शिखा मिश्रा के लिए क्या कहना चाहेंगे ?
स्वीटी :- शिखा जी बहुत अच्छी अभिनेत्री है, बहुत ही चुलबुली और साफ़ दिल की इंसान है। शिखा जी से पहली बार मै धड़कन के सेट पर मिली थी इसी फिल्म के जरिये मै और शिखा एक बहुत अच्छे दोस्त है। फिल्म में मै शिखा जी की मामी बनी हु, लेकिन शिखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है।
सूत्र :- फिल्म के लिए आप दर्शको से क्या कहना चाहोगी ?
स्वीटी :- मै अपने सभी दर्शको से यही कहना चाहूंगी की, फिल्म बहुत अच्छी बनी है आप सभी अपने नजदीकी सिनेमा घरो में जाये और फिल्म का मजा ले।
धन्यवाद् ।।
फिल्म “धड़कन” का इंटरव्यू देखने के लिए क्लिक करे ।

Comments

Popular posts from this blog

Shikha Mishra Coming with Power star Pawan Singh : Dhadkan

Film "Suno Sasurji" ka Trailer Jald Hi Release Hogi

Film “Challenge” me naye kirdar me : maya yadav